देवबंद का अब नया नाम होगा देवरिंद, भाजपा विधायक ने रखा प्रस्ताव
देवबंद का नाम बदलकर होगा देवरिंद, भाजपा के देवबंद से विधायक ने देबवंद के नाम को बदलने का रखा प्रस्ताव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने काफी बड़ी जीत हासिल की, जिसमें देवबंद सबसे अधिक चर्चा का विषय रहा है। देवबंद में भाजपा की जीत के बाद पार्टी अब देवबंद का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि देबवंद का नाम बदलकर अब देवरिंद किया जाएगा। यह प्रस्ताव देवबंद से भाजपा के विधायक ब्रजेश सिंह ने आगे रखा है। ब्रजेश सिंह का कहना है कि देवबंद के नाम को बदलने की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि देवबंद महाभारत से संबंधित है नाकि दारूल उलूम देवबंद से।

इससे पहले भी देवबंद के नाम को बदलने के मुद्दे को कई बार उठाया जा चुका है। लेकिन यह पहली बार है जब किसी ने आधिकारिक तौर पर इस मामले में पहल की है, देवबंद से चुनाव जीतने के बाद पहली बार यहां के विधायक ने इसके नाम को बदलने की बात कही है। ब्रजेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देवबंद हिंदुओं के लिए पवित्र स्थल है, क्योंकि यह महाभारत काल से जुड़ा हुआ है।
ब्रजेश सिंह ने कहा कि पांडव इस जगह पर आए थे जब वह निर्वास पर थे, ऐसे में जरूरत है कि लोगों को इस ऐतिहासिक तथ्य से रूबरू कराया जाए। उनका कहना है कि देवबंद में कई ऐतिहासिक इमारते हैं, यहां के गांवों रानखंडी, जरूडा, पांडा, जखवाला, ऐसी जगहें हैं जिनका महाभारत से संबंध है। ऐसे में देवबंद का नाम बदलकर देवरिंद किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि देवबंद में मुस्लिमों की आबादी तकरीबन 65 फीसदी है और यहां से भाजपा ने जीत हासिल की है।
इसे भी पढ़ें- देवबंद में भाजपी की जीत के पीछे का सच, कई ऐसे तथ्य जो आप नहीं जानते हैं












Click it and Unblock the Notifications