Delhi News: तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, महिला की मौत-6 घायल, VIDEO में कैद मौत का मंजर
दिल्ली में बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।
घायलों का इलाज लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चल रहा है। कार चालक भी घायल है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली के गाजीपुर इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि कुल सात घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें गाजियाबाद के हयात नगर स्थित पाता खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली सीता देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
CCTV में कैद मौत का मंजर
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कार तेज रफ्तार में रोड साइड दुकानों को ठोकर मारते हुए घुस गई। इसके बाद, कार को चालक लेकर भागने लगा। तभी कुछ दूरी पर जाकर कार खिलौने की तरह पलट गई।
Recommended Video
बस के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 6 की मौत
आपको बता दें कि बीती 11 मार्च को गाजीपुर में ही एक बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई थी। घटना में कई लोग जिंदा जल गए थे। करीब 6 लोगों के मरने की पुष्टि हुई थी, जबकि 10 से ज्यादा घायल हुए बताए गए थे। सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए, मृतक आश्रितों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे में देने का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications