Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल से की मुलाकात, पेश किया सरकार बनाने का दावा
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली को अपनी चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने जा रही है। बुधवार (19 फरवरी) को बीजेपी विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम का मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया गया, जिसके बाद रेखा गुप्ता दिल्ली उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिलने पहुंची और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 20 फरवरी यानी गुरुवार को रामलीला मैदान में होगा।

Delhi CM Rekha Gupta ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
दिल्ली मुख्यमंत्री की रेस में रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे चल रहा था। विधायक दल की बैठक में भी विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिली।
इससे पहले दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद और बीजेपी के अन्य नेता दिल्ली एलजी ऑफिस पहुंचे थे। वहीं सीएम के लिए अपने नाम के ऐलान के बाद रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और विधायक दल को धन्यवाद देती हूं।
मीडिया से बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "आपका सबके आर्शीवाद और सहयोग के लिए मैं दिल की गहराई से आपका आभार व्यक्त करती हूं।"
Delhi CM Rekha Gupta: रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण होगा
शालीमार बाग सीट से पहली बार जीतकर विधायक बनी रेखा गुप्ता गुरुवार दोपहर को रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगी। शपथ ग्रहण की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीजपी के दिग्गज नेताओं के साथ 30 हजार गेस्ट इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications