अयोध्या समाचार: सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज रामलला के दरबार में लगाएंगे हाजिरी
Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए वीवीआईवीयों के आने का क्रम बना हुआ है। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रामलला का दर्शन करेंगे। अभी हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और पूरी यूपी कैबिनेट ने रामलला के दर्शन किए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेंगे। इनके साथ परिवार के सदस्य भी रहेंगे। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि दोनों सीएम रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।
अभी हाल ही में यूपी सरकार के सांसद, विधायक व मंत्रियों ने रामलला के दर्शन किए हैं। बसों से वे सभी अयोध्या पहुंचे थे। सीएम की अगुवाई में सभी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। एक-एक कर सभी ने रामलला के समक्ष अपनी श्रद्धा अर्पित की। मुख्यमंत्री गर्भगृह के समक्ष करीब 15 मिनट तक मंत्रियों के साथ बैठे रहे।

रह-रहकर रामलला को प्रणाम करते हुए मंत्र पढ़ते रहे। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की और राममंदिर परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। अपराह्न तीन बजे सभी लखनऊ लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications