सुर्खियों से दूर रहकर इस भारतीय क्रिकेटर ने रचाई शादी, कश्मीरी दुल्हन संग तस्वीरें हुई Viral

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहने वाले भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने जम्मू-कश्मीर की एक लड़की से निकाह कर लिया है। इसका पता तब चला जब सोशल मीडिया पर उनकी अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ फोटो वीडियो वायरल हुईं। जानकारी अनुसार सरफराज खान ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की लड़की से शादी की है।

बता दें कि काली शेरवानी में नजर आ रहे सरफराज खान की यह तस्वीरें उनकी ससुराल की हैं। सरफराज खान ने एक स्थानीय पोर्टल के साथ बातचीत में कहा, 'कश्मीर में शादी करना किस्मत में था, अगर अल्लाह की मर्जी हुई तो मैं एक दिन भारत के लिए जरूर खेलूंगा।' घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस बल्लेबाज की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए थे।

Delhi Capitals palyer and Indian Cricketer Sarfaraz Khan Wedding with girl from kashmir photos

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में मुंबई के क्रिकेटर सरफराज खान अपनी शादी में बॉलीवुड के गानों पर जमकर डांस करते भी नजर आ रहे है। वीडियो में दिल्ली कैपिटल्स का यह बल्लेबाज अपनी नवविवाहित दुल्हन का घूंघट उठाते नजर आ रहा है। साथ ही बेहद रोमांटिक अंदाज में सरफराज अपनी दुल्हन के माथे पर किस भी करते नजर आ रहे हैं। दुल्हन ने चटक लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है।

Delhi Capitals palyer and Indian Cricketer Sarfaraz Khan Wedding with girl from kashmir photos

आपको बता दें कि सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में अब तक 158 मैच (88 टी20 मुकाबले भी शामिल) में ही 5221 रन बना चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत (74.14) सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से ही कम है। सरफराज खान का फर्स्ट क्लास मैच में उच्चतम स्कोर नाबाद 301 रन है। वह इस फॉर्मेट में अब तक 13 शतक लगा चुके हैं। लिस्ट ए के 31 मुकाबलों में सरफराज खान ने 35.86 के औसत से 538 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में भी उनके नाम 2 शतक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+