कन्नौज: नहर में नहाने गया था छात्र, डूबकर हुई मौत

कन्नौज। नहर में नहाते समय एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की तो दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव मिला सका। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Death of innocent child due to drowning in canal

सौरिख थाना क्षेत्र नगला मुड़ियन गांव निवासी राजपाल का पुत्र कृष्णा (7) खड़िनी स्थित नन्हेलाल पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। चार भाई बहनों में वह सबसे छोटा था। गुरुवार की दोपहर अपने साथियों के साथ गांव के पास से निकली निचली गंगनहर में नहाने गया था। नहाते वक्त अचानक वह गहराई में चला गया, जिससे वह डूब गया। साथ गए बच्चे नहर के बाहर निकलकर चीखते-चिल्लाते गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी।

Death of innocent child due to drowning in canal

कुछ ही देर में गांव के काफी लोग नहर के किनारे पहुंच गए। इस दौरान कई तैराकों ने नहर में छलांग लगा दी और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला जा सका। शव निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+