Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कानपुर: मूक-बधिर बच्ची से स्कूल में रेप का आरोप, पीड़िता की मां ने किया रूह कंपाने वाला खुलासा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मूक-बधिर बच्ची से स्कूल में रेप का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने रेप और छेड़छाड़ की तहरीर कैंट थाने में दी है। बच्ची की मां का आरोप है कि स्कूल की आया की मदद से बच्ची को इंजेक्शन लगाकर उसका एक साथी बच्ची के साथ शारीरिक छेड़छाड़ और रेप करता है। पुलिस ने रेप, छेड़छाड़ और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Deaf mute girl molested in school in kanpur

मामला कैंट थाना क्षेत्र के कैंट बोर्ड स्कूल का है। 12 साल की बच्ची कक्षा एक की छात्रा है। बच्ची जन्म से मूक बधिर और मंद बुद्धि है। बच्ची के पिता का देहांत हो चुका है और उसकी मां घर पर ही परचून की दूकान से घर का खर्च चलाती है। इधर बच्ची कई दिनों से स्कूल जाने से घबराने लगी थी और स्कूल जाने के नाम पर उसकी तबियत बिगड़ जाती थी। बच्ची की मां जब डॉक्टर के पास बच्ची को ले गयी तो डॉक्टर ने बच्ची का परीक्षण किया। जिसमे उन्होंने बच्ची की मां को बताया कि बच्ची के साथ कुछ गलत हो रहा है।

बच्ची की मां ने जब बेटी से इशारो से बात पूछने का प्रयास किया तो उसने रो-रो कर इशारो में पूरी बात बताई। महिला का कहना है कि स्कूल में आया बच्ची को ले जाती है और आया का प्रेमी बेटी के साथ गलत हरकत करता है। रेल बाजार एसओ ने बताया कि महिला की तहरीर पर रेप, छेड़खानी और पॉक्सो ऐक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+