कानपुर: मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा बदमाश अस्पताल से फरार, दारोगा और 2 सिपाही सस्पेंड
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में घायल एक बदमाश पकड़े जाने के बाद फिर भाग छूटा। बाबूपुरवा में उसे उपचार के लिए काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सिपाहियों की लापरवाही का फायदा उठा वह फिर भाग गया। इस मामले में यूपी पुलिस अधिकारियों ने दारोगा और 2 सिपाही सस्पेंड कर दिए हैं।

दरोगा अपनी कैप अस्पताल छोड़कर भाग गए
जानकारी के मुताबिक, बदमाश आरिफ उर्फ़ मट्टू उस वक्त भाग निकला जब एक दरोगा और दो सिपाहियों की अभिरक्षा में हॉस्पीटल के बाहरी हिस्से में तैनात थे। बदमाश के फरार होने से उनके हाथ पाँव फूल गए और दरोगा अपनी कैप अस्पताल छोड़कर भाग गए। एसएसपी ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए दो सिपाही और दरोगा को ही आड़े हाथों लिया है। तीनों सस्पेंड कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, कार्यवाही करते हुए उनपर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि बदमाश ने अस्पताल से भागने के लिए प्लानिंग बनाई थी। वह बाथरूम में गया और खिड़की के रास्ते फरार हो गया। जब सिपाही बाथरूम में गए तो वंहा पर आरिफ नहीं था। जिसके चलते सिपाहियों के होश उड़ गए और वह मौके से भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications