VIDEO: स्कूल नहीं मौत के मुंह में आते हैं छोटे-छोटे बच्चे, ये कैसी पढ़ाई?

छत से इतना पानी गिरता है कि बच्चों के बैठने की जगह तक नहीं बची है। स्कूल के समय अगर भवन की छत गिर गई तो ना जाने कितने मासूम बच्चे अपनी जान से हाथ गवां बैठेंगे।

कानपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर कितनी गंभीर है ये तो पता नहीं लेकिन सरकार ने सर्व शिक्षा को लेकर कई कड़े नियम बनाने की बात कही थी जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। कुछ दिनों पहले कानपुर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बच्चों को अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने का वादा किया था लेकिन तस्वीरें इसके उलट सामने आई। इसकी एक बानगी कानपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिली जहां बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

VIDEO: स्कूल नहीं मौत के मुंह में आते हैं छोटे-छोटे बच्चे, ये कैसी पढ़ाई?

कानपुर के बर्रा में बना प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर हो चुका है। बरसात के मौसम में स्कूल की छत से पानी टपक रहा है। छत से इतना पानी गिरता है कि बच्चों के बैठने की जगह तक नहीं बची है। स्कूल के समय अगर भवन की छत गिर गई तो ना जाने कितने मासूम बच्चे अपनी जान से हाथ गवां बैठेंगे लेकिन शिकायत करने के बाद भी इस स्कूल का हाल लेने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात की तो उन्होंने जांच करने की बात कही।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+