'मोदी जी SC/ST के नाम पर कर रहे हैं नौटंकी, दलित वोटबैंक है मंशा'

वाराणसी। गुरुवार को दलित नेता और गुजरात के बड़गाम से विधायक जिग्नेश मेवानी पीएम मोदी के संसदीय वाराणसी पहुंचे। वे यहां पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां पर आकर उन्होंने पीएम मोदी को जमकर घेरा। उन्होंने एससी एसटी एक्ट पर मोदी के प्रयासों को नौटंकी बताया जबकि बीएसपी सुप्रीमो मायावती को अपनी बहन बताया।

dalit leader and MLA jignesh mevani criticise PM modi

जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र और संविधान बचाने की बात करते हैं उन्हें एक मंच पर आ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बहनजी मध्य में खड़ी हों, लेफ्ट में चंद्रशेखर रावण और राइट में जिग्नेश मेवाड़ी खड़े हो जाएं तो मोदी हमारा कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि SC/ST मामले में सरकार केवल नौटंकी कर रही है। मैं भी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में उनके किए हुए कामों को देखने आया हूं। मोदी ने यह कहा था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है, लेकिन अब उन्हें साबरमती वापस बुला रही हैं। जिग्नेश ने कहा कि मोदी हमारे कुछ नहीं है, मायावती हमारी बहन है।

जिग्नेश मेवाड़ी ने SC/ST पर कहा कि मोदी जी बड़े होशियार हैं। SC/ST के मामले पर उन्होंने ज़ोर से चांटा मारा था प्रो दलित और प्रो ट्रायबल दिखने के लिए। 2 अप्रैल भारत बंद के दौरान 11 लोग जो मरे थे तो उनको लगा कि SC ST जीवनभर उनको वोट नहीं देंगे। तो वे अब ये एक्ट लेकर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+