PICs: भारत-नेपाल सीमा पर हड़कंप, टूरिस्ट बसों में मिला तलवारों का जखीरा
भारत से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही पांच बसें सीमा पर पहुंची। कस्टम और इमीग्रेशन चेकपोस्ट पर जांच के बाद जब बसें एसएसबी बॉर्डर आउटपोस्ट शिविर के सामने खड़ी हुईं तो ये तलाशी ली गई।
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान तलवारों का जखीरा बरामद हुआ है। बॉर्डर पर तलवार का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। ये तलवारें टूरिस्ट बसों से बरामद हुई हैं। तलवारों का जखीरा नेपाल ले जाया जा रहा था। सभी तलवारों को सीज कर दिया गया है। घटना के बाद से भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।


भारत-नेपाल के बीच टूरिस्ट बसों का संचालन यात्रियों को लाने ले जाने में होता है। भारत से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही पांच बसें सीमा पर पहुंची। कस्टम और इमीग्रेशन चेकपोस्ट पर जांच के बाद जब बसें एसएसबी बॉर्डर आउटपोस्ट शिविर के सामने खड़ी हुईं तो एसएसबी के जवानों ने बसों की तलाशी शुरू की।

एससएबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुकुमार देव वर्मा ने बताया कि इन बसों से तलाशी के दौरान 81 से ज्यादा तलवारें बरामद हुई हैं। जिन्हें सीट के नीचे छिपाकर नेपाल ले जाया जा रहा था। तलवारें किसकी हैं, इसका दावा बस में सवार किसी भी यात्री ने नहीं किया।

ऐसे में लावारिस हालत में सभी तलवारों को एसएसबी ने कब्जे में ले लिया है। सहायक कमांडेंट ने बताया कि बरामद तलवारों को सीज कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। बसों का ब्यौरा दर्ज कर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications