यूपी: धरना दे रहे लोगों को समझाने गई पुलिस पर लोगों ने किया पथराव, 20 लोगों की हुई गिरफ्तारी
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में उपद्रवियों की भीड़ ने सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद जाम लगा दिया था। जिसके बाद जाम खुलवाने गई पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोक हो गई थी। देखते ही देखते सारा माहौल गर्म हो गया और उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में अब पुलिस द्वारा 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।

जिले की तहसील शाहबाद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान जाम खुलवाने गई पुलिस पर उपद्रवियों ने हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज करने के पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।
दो दिन पहले रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र के मंगोली गांव के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई थी। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने उसका शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। घंटों से लगा यह जाम लगभग ढाई किलोमीटर लंबा हो गया। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने एक न सुनी। उनकी मांग थी कि दुर्घटना करने वाले वाहन के ड्राइवर को उनके हवाले किया जाए ताकि भीड़ खुद अपने हाथों उसका इंसाफ कर सके। इसके अलावा मृतक के परिवार को पांच लाख का मुआवजा देने की घोषणा की जाए।
इन अटपटी मांगों को पूरा करने में विफल रहने पर प्रशासन ने बहुत कोशिश की लेकिन भीड़ नहीं मानी और आखिर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव शुरु कर दिया था। इस घटना में कई पुलिसवाले घायल हुए पथराव के बाद बिगड़ते हुए हालात को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। अब इस मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस क्रम में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- यूपी: योगी आदित्यनाथ पर आजम खान ने बोला हमला, कहा शर्म तुमको आती नहीं












Click it and Unblock the Notifications