यूपी: लड़की को परेशान करना युवक को पड़ा महंगा, बहाने से बुला लड़की ने करवाया ये हाल

कानपुर। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले सवालों में कितनी सच्चाई है अब ये सूबे की वर्तमान हालात खुद बयां करते नजर आने लगी है। फिलहाल ताजा मामला कानपुर का है। जहां जनता ने कानून को तोड़ते हुए एक युवक की जमकर पिटाई की। ये वीडियो कानपुर जिले के गोविंद नगर थाना क्षेत्र का है जहां से चंद दूरी पर रोहित नाम का युवक अपनी बाइक से खड़ा था। तभी कुछ लोगों ने उसपर एक छात्रा को फोन पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए तमाचों से हमला करना शुरू कर दिया।

यूपी: लड़की को परेशान करना युवक को पड़ा महंगा, बहाने से बुला लड़की ने करवाया ये हाल

फिलहाल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक युवक की पिटाई की जा रही है। पिटाई कौन, किस लिए कर रहा है इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। क्या भीड़तंत्र के जगह पुलिस की सहायता नहीं ली जा सकती थी। कुछ ऐसे ही सवाल किए जा सकते है इस वीडियो को देखकर। इस वीडियों में दो दर्जन से अधिक लोग एक युवक की पिटाई कर रहें हैं। और तो और पिटाई करने वालों ने युवक को मारते-पीटते गली मोहल्ले में भी घुमाया। साथ ही खुद इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया।

इसे देखने और समझने के बाद साफ तौर पर कहा जा सकता है कि आखिर लोकतंत्र में भीड़तंत्र को ये अधिकार किसने दिया है। अगर जुर्म इतना ही संगीन किया गया था तो इसमें पुलिस को शामिल क्यों नहीं किया गया। पुलिस जुर्म की सजा देती या फिर संगीन धाराओं में कार्रवाई करती। हालांकि ये सत्य भी पाया गया कि रोहित एक परिचित की छात्रा को फोन कर रहा था। जिसपर छात्रा ने इंकार किया, लेकिन रोहित नही माना। मामला जब हद से आगे बढ़ने लगा तब अंत मे छात्रा ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी और रोहित को बहाने से बुलाकर इस अंजाम तक पहुंचा दिया। इस घटना के अंत में पिटाई कर रहे लोगों ने रोहित को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रोहित पर कानूनी कर्रवाई तो की लेकिन लेकिन खुद न्याय करने वाले इन लोगों पर कोई भी कार्रवाई नही की गई, जबकि सीआरपीसी और आईपीसी के अनुसार ये लोग भी दोषी हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी: लाड प्यार से पाली गई बेटी को बेटा ना होने की मिली सजा, पिता ने छत से फेंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+