CCTV Footage आई सामने, लाइव देखिए बैंक लूट को अंजाम देते बदमाशों को
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित जगेशरगंज में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक हुई 6 लाख रुपए की डकैती का वीडियो वायरल हुआ है। लुटेरों ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में बैंक की लूट को अंजाम दिया है। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

अंतु कोतवाली के जगेशरगंज स्थित ग्रामीण बैंक में दोपहर 12 बजे सशस्त्र बदमाशों ने कैशियर और मैनेजर को बंधक बनाकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया। लूट के वक्त सभी बैंक कर्मियों के फोन को छीन लिया गया था। काउंटर पर खड़े ग्राहकों ने डकैतों को देखकर वहां से भागने की जब कोशिश की तो डकैतों ने उन्हें बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। साथ ही इसका विरोध करने तथा कुछ बोलने पर बोलने पर ग्राहकों को थप्पड़ और लात से भी मारा गया।
आरोपियों ने उन्हें बंधक इसलिए बनाया ताकि कोई भी वारदात के वक्त बाहर ना जा सके जिससे पुलिस को सूचना मिले। घटना के बाद सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में देखा जा सकता है कि लुटेरे रुपयों को चादरों में बांध तथा बैग में भर रहे हैं। सीसीटीवी में तस्वीरे कैद होने के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।
ये भी पढ़ें- यूपी: साधू समेत पति-पत्नी की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, हत्या के तार जोड़ने में जुटी पुलिस












Click it and Unblock the Notifications