यूपी: साधू समेत पति-पत्नी की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, हत्या के तार जोड़ने में जुटी पुलिस

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद स्थित हरदुआगंज इलाके के सफेदपुरा गावं के पास तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। दो अलग-अलग इलाकों पर हुई दोहरे हत्याकांड की वारदात शुक्रवार देर रात हुई है। सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत तीन के शव राहगीरों को पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना जांच पड़ताल में जुट गई।

यूपी: साधू समेत पति-पत्नी की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, हत्या के तार जोड़ने में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताविक सफेदपुरा निवासी रूमसिह कलाई बम्बा के पास बने दुर्रानी मंदिर पर बतौर सेवक पूजा करते थे। उनकी रात में हत्या कर दी गई जिसके बाद उनका शव मंदिर परिसर से बरामद हुआ। सुबह मंदिर के पुजारी का शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। इसी दौरान पुलिस को पति-पत्नी का शव धान के खेत में मिलने की सूचना मिली। वहीं एक हत्या के बाद दो शव और मिलने से पुलिस मकहमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि मंदिर के पुजारी की हत्या की घटना को देर रात अंजाम दिया गया। वहीं मक्का के खेत रखवाली पर निकले पति पत्नी ने हत्यारों को देख लिया हो इसलिए बदमाशों ने उनकी भी हत्या कर दी हो। फिलहाल मौके पर योगेश और उनकी पत्नी विमलेश के शव अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि कहीं महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या तो नहीं की गई, पुलिस तिहरे हत्याकांड को लेकर बेहद गम्भीर हो कर जांच में पड़ताल में जुटी हुई है।

यूपी: साधू समेत पति-पत्नी की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, हत्या के तार जोड़ने में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी देते हुए अजय कुमार साहनी एसएसपी अलीगढ़ ने बताया कि हरदुआगंज क्षेत्र में कलाई बंबा पर एक साधु की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके तुरंत बाद एक और सूचना मिली कि पड़ोस के खेत में पति पत्नी की लाश भी पड़ी मिली है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई। यह घटना कैसे हुई इसका शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी को पढ़ाया जाएगा स्कूलो में, तैयारियों में जुटी सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+