PICs: 'धड़ाम से गिरे मोदी रॉकेट Vs दिख रहा है दम अखिलेश बम'
अखिलेश यादव हों या फिर राहुल गांधी किसी को पटाखों के उपनाम से नहीं बख्शा गया है। इन राजनीतिक हस्तियों के साथ उन मुद्दों को भी पटाखों के माध्यम से निशाना बनाने की कोशिश की गई है जिनकी आज बाजारों में खूब चर्चा हो रही है।
इलाहाबाद। दिवाली के ये पटाखे इस बार सोशल मीडिया पर धमाका करने वाले हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक इन पटाखों का नाम रखा गया है। अखिलेश यादव हों या फिर राहुल गांधी किसी को पटाखों के उपनाम से नहीं बख्शा गया है। इन राजनीतिक हस्तियों के साथ उन मुद्दों को भी पटाखों के माध्यम से निशाना बनाने की कोशिश की गई है जिनकी आज बाजारों में खूब चर्चा हो रही है। व्यापारियों के लिए संकंट बने GST को पटाखे पर नाम देकर व्यापारी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कहीं पटाखों के नाम से बीजेपी समर्थन दिखाई दे रहा है तो कहीं पटाखों के नाम ही बीजेपी के वादों पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।



वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पटाखों के माध्यम, धमाका करने की उम्मीद तो है लेकिन थोड़ा डाउट भी लग रहा है। वहीं योगी की चेतावनी कहकर पटाखों की लड़ी बेची जा रही है तो अखिलेश यादव को धमाके वाला बम बताया जा रहा है। डिंपल, प्रियंका के नाम भी इन पटाखों के आकर्षण में हैं। देखना है कि लोगों को इन पटाखों पर कितना यकीन होता है। इससे पहले होली पर नेताओं को पिचकारियों और रंगों से पैकेटों पर देखा गया था तो अब पटाखों के पैकेट पर ये सभी बाजारों में एक दूसरे के सामने हैं।














Click it and Unblock the Notifications