Covid-19 death In Lucknow: 7 महीने बाद लखनऊ में कोरोना से हुई पहली मौत, UP में 192 नए मामले सामने आए

उत्तर प्रदेश की राजाानी लखनऊ में कोरोना से पहली मौत हुई है। अधिकारियों की माने तो सात महीने के लंबे अंतराल के बाद पहली मौत दर्ज की गई है जबकि पूरे राज्य में लगभग 200 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस

first Covid-19 casualty in Lucknow: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना महामारी पांव पसार रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में सात महीने के भीतर कोरोना से होने वाली पहली मौत है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि मार्च 2020 में महामारी शुरू होने के बाद से अब तक राज्य की राजधानी में 2701 लोगों की मौत हुई है जबकि पूरे राज्य में 23650 लोगों की मौतें हो चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि केजीएमयू में लिए गए नमूने की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद मरने वालों की संख्या अपडेट की जाएगी।

गुरुवार को इलाज के दौरान हुई महिला की मौत

अधिकारियों के मुताबिक एक बुजुर्ग महिला को 2 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव पाया गया था उसकी गुरुवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इसके साथ ही लखनऊ में 35 नए मामले सामने आए हैं। राज्य की राजधानी में इस साल यह पहली कोविड मौत है। इससे पहले मौतें 9 सितंबर, 2022 और 10 अगस्त, 2022 को हुई थीं। वहीं पूरे राज्य में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 192 नए मामलों सामने आए हैं। वर्तमान में, राज्य में 842 सक्रिय कोविद मामले हैं।

महिला के केजीएमयू में भर्ती किया गया था

मरने वाली महिला वृंदावन कॉलोनी की रहने वाली थी और उसे आलमबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर के लगभग सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, "बाद में उसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां 4 अप्रैल को कोविड परीक्षण के लिए दूसरा नमूना लिया गया। दूसरे नमूने की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।"

सात महीने के बाद हुई किसी मरीज की मौत

शहर में लगभग साढ़े सात महीने के अंतराल के बाद कोविड-19 से मौत दर्ज की गई। इसके अलावा, 35 और मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 120 से अधिक हो गई। मंगलवार को एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि कोविड-19 से मरने की की। इससे पहले, बीमारी के कारण आखिरी मौत 27 अगस्त, 2022 को शहर में हुई थी।

महिला को निमोनिया की थी शिकायत

केजीएमयू के प्रवक्ता सुधीर सिंह ने कहा, "मरीज को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ थी और उसे गंभीर स्थिति में लाया गया था। वह पहले से ही वेंटिलेटर पर थी और कई अंगों के फेल होने के कारण कार्डियक अरेस्ट के कारण उसकी मौत हो गई।" इसके साथ ही मार्च 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद से शहर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,702 तक पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+