UP में नहीं थम रहा कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 30,000 से ज्यादा नए मामले, अब तक का सबसे ज्यादा

लखनऊ, अप्रैल 18। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के 30000 से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं। राज्य में एक दिन में कोरोना वायरस के नए संक्रमण मिलने की ये सबसे ज्यादा संख्या है।

Recommended Video

    Coronavirus: Action में CM Yogi, Oxygen लगाने समेत Team-11 को दिया ये आदेश | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus

    पिछले 24 घंटों में राज्य में 30,596 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 1,91,457 हो गई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरी है। लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 5551 कोरोना संक्रमण के नए मामले रिपोर्ट हुए हैं।

    राज्य में कोरोना वायरस के चलते पिछले 24 घंटे में 129 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 9,830 पहुंच गई है। 129 में सबसे ज्यादा 22 मौतें लखनऊ में हुई हैं। इसके बाद प्रयागराज और वाराणसी में 10-10 लोगों की मौत हुई है।

    पूरे प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन
    कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

    मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है "प्रदेश के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रविवार के दिन साप्ताहिक बंदी रहेगी। केवल सैनिटेशन, सैनिटाइजेशन और आपातकाली सेवाएं की इस दौरान चालू रहेंगी। इस संबंध में आवश्यक जागरूकता कार्यक्रम भी किया जाएगा।'

    स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश भर में अब तक सबसे ज्यादा 2.61 लाख मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसके साथ कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 1.47 करोड़ हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+