कांग्रेस के गढ़ में लगे 'देश का चौकीदार ही चोर है' के पोस्टर
रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपनी सभाओं में पीएम नरेंद्र मोदी को चौकीदार कहना और उसके बाद चौकीदार चोर है कहना अब पोस्टरों का विषय बन गया। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में ऐसे पोस्टर चिपके दिखे जिसमें चौकीदार चोर है लिखा हुआ है। ये पोस्टर कांग्रेस पार्टी के ना होकर स्वराज अभियान नाम की संस्था के हैं। ये पोस्टर किसने लगवाए हैं इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। दीवारों पर लगे इन पोस्टर पर लिखा है, 'देश का चौकीदार चोर है'।

पोस्टर में लिखा गया है कि देश का चौकीदार ही चोर है। जगह-जगह 'चौकीदार ही चोर है' के पोस्टर जगह जगह लगाए गए हैं। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही प्रियंका गांधी लापता के पोस्टर से रायबरेली का सियासी पारा गरमाया था। इन पोस्टरों के नीचे स्वराज अभियान का नाम भी है।

कांग्रेस मुखिया राहुल गांधी इन दिनों जहां-जहां रैली कर रहे हैं। जनता को संबोधित करते हुए उनका अमूमन यही नारा होता है 'अच्छे दिन आएंगे', अब नारा हो गया है 'चौकीदार चोर है'। हाल ही में मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार में राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर हमलावर हैं। मप्र के धार में राहुल गांधी ने यहां जनता के बीच आवाज लगाई थी 'चौकीदार' तो जनता के बीच से आवाज आई 'चोर' है। इसे लगातार कई बार गांधी ने दोहराया। साथ ही कहा कि अब देखिए यह हाल हो गया है।
ये भी पढ़ें- लखनऊ में दर्ज हुई #MeToo पर पहली FIR, प्रमोशन का लालच देकर कई बार की अश्लील हरकत












Click it and Unblock the Notifications