योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने को लेकर साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान
साध्वी प्राची ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर उत्तर प्रदेश पाकिस्तान बनने से बच गया है। साथ ही उन्होंने आजम खान पर भी तंज कसे।
संभल। रविवार को संभल में भाजपा नेता साध्वी प्राची ने विवादित बयान देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाकर पार्टी ने उत्तर प्रदेश को पाकिस्तान बनने से बचा लिया।

योगी आदित्यानाथ के सीएम बनने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में साध्वी ने कहा, 'यह उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है। मैं मोदी जी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनभावनाओं सम्मान किया और योगी जी को सीएम बनाया। अब उत्तर प्रदेश पाकिस्तान बनने से बच गया है।'
शराबंदी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में इसे लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने आजम खान के खिलाफ भी कई बातें कहीं। बूचड़खाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था उसे 24 घंटे में अंदर पूरा करके दिखा दिया। देखिए पूरा वीडियो -












Click it and Unblock the Notifications