पूर्व प्रधान से घूस लेते सिपाही को रंगे हाथ पकड़ा, देखिए वीडियो
लखनऊ। राजधानी उस वक्त लोगों में एक चर्चा का विषय बन गया था जब एक सिपाही को पूर्व प्रधान से घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा उसके बाद थाने ले आई। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने एक सिपाही को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि सिपाही जमीन के विवाद में सिसेंडी के पूर्व प्रधान से 35 हजार रुपए घूस की मांग कर रहा था। मंगलवार को पूर्व प्रधान ने उसे दस हजार रुपए घूस के दिए, उसी वक्त एंटी करप्शन टीम ने सिपाही को दबोच लिया।
सूत्रों के मुताबिक सिसेंडी के पूर्व प्रधान की जमीन पर कुछ लोगों ने दीवार बना ली थी। इसे लेकर पूर्व प्रधान ने पुलिस में शिकायत की थी। मामले को सुलझाने के लिए सिपाही बलवंत ने पूर्व प्रधान राजेश जयसवाल से 35 हजार रुपए की डिमांड की थी।
इसकी सूचना पूर्व प्रधान ने एंटी करप्शन टीम को दे दी। वहीं मंगलवार की सुबह जब सिपाही घूस की रकम लेने पूर्व प्रधान के पास आया उसी वक्त एंटी करप्शन टीम ने उसे धर दबोचा। हलांकि सिपाही अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारता रहा। इस बीच उसकी एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।












Click it and Unblock the Notifications