कांग्रेस ने 89 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी, CAA के विरोध में शामिल हुईं महिलाओं को दिया टिकट
नई दिल्ली, फरवरी 09। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 89 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी है। ये लिस्ट बुधवार को जारी की गई। इस लिस्ट में भी कांग्रेस ने 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं की लिए आरक्षित रखी हैं। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 37 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की इस लिस्ट में कुछ उन महिलाओं को भी टिकट दिया है, जो CAA के विरोध में शामिल थी।

महिलाओं को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस
इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 50 और दूसरी लिस्ट में 16 महिलाओं को टिकट दिया था। आपको बता दें कि पार्टी ने इसी के साथ 255 उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित कर दिए हैं। पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव महिलाओं को ध्यान में रखकर लड़ रही है और उन्होंने उनके लिए 40 फीसदी सीटें आरक्षित की हैं। इसने युवाओं के लिए एक अलग घोषणापत्र भी जारी किया है, जिसमें उन्हें रोजगार के अवसरों का आश्वासन दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications