Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वोटिंग से पहले राज बब्बर ने खेल दिया 'अखलाक कार्ड', बीजेपी अभी भी चुप

वोट की खातिर राज बब्बर ने लोगों से कहा कि अगर वो कांग्रेस को वोट दें तो कोई उनके घर का फ्रिज खोलकर ये नहीं देखेगा कि उसमें क्या रखा है।

Recommended Video

    Raj Babbar ने UP Elections के लिए लिया Noida के अखलाक कांड का सहारा । वनइंडिया हिंदी

    अलीगढ़। निकाय चुनाव में कांग्रेस की सियासी बयानबाजी ने फिर दादरी का अखलाक हत्याकांड याद दिया दिया है। इस बार कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष राज बब्बर ने बीजेपी को निशाना बनाने के लिए दादरी के अखलाक हत्याकांड पर बयान दे दिया है। अलीगढ़ में निकाय चुनाव प्रचार के दूसरे दौर में एकदम से राज बब्बर ने लोगों को दादरी के अखलाक हत्याकांड की बात याद दिला दी। वोट की खातिर राज बब्बर ने लोगों से कहा कि अगर वो कांग्रेस को वोट दें तो कोई उनके घर का फ्रिज खोलकर ये नहीं देखेगा कि उसमें क्या रखा है। राज बब्बर के इस बयान से सियासी दिशा पलट सकती है, हालांकि अभी किसी नेता का राज बब्बर के इस बयान पर पलटवार सामने नहीं आया है।

    Congress Raj Babbar statement on Akhalaq Murder make voters sentimental against BJP in Aligarh

    उठाया 2015 का मामला

    बता दें कि 2015 में ग्रेटर नोएडा के दादरी में अखलाक की गोहत्या के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। कथित तौर पर घर में फ्रिज से गोमांस मिलने के बाद भीड़ ने उसकी हत्या कर दी थी। इसी घटना को राज बब्बर ने याद दिलाते हुए जनता से कहा कि कांग्रेस के राज में इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 26 नवंबर को अलीगढ़ के साथ-साथ गौतमबुद्धनगर में भी वोटिंग होनी है।

    Congress Raj Babbar statement on Akhalaq Murder make voters sentimental against BJP in Aligarh

    दूसरे चरण में कुल 25 जिलों में होने हैं निकाय चुनाव

    इन जिलों में होगा मतदान- मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, इटावा, ललितपुर, बांदा, इलाहाबाद, लखनऊ, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, सन्त कबीरनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी और भदोही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+