Hathras stampede: राहुल गांधी हाथरस के लिए रवाना, पीड़ित परिजनों से करेंगे मुलाकात, पूछेंगे कुशलक्षेम

Hathras stampede Incident: यूपी के हाथरस में मंगलवार (02 जुलाई) को 'भोले बाबा' नाम के शख्स के सत्संग में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 121 लोगों की जान चली गई। हाथरस हादसे के बाद सपा प्रमुख ने योगी सरकार को घेरा है। अब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी आज शुक्रवार सुबह हाथरस के लिए रवाना हो चुके हैं। जहां वो सत्संग भगदड़ के पीड़ितों के परिजनों से मिलेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सड़क मार्ग के जरिए हाथरस पहुंचेंगे। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Rahul Gandhi

कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए सुबह 7 बजे अलीगढ़ के पिलखना पहुंचेंगे। जहां हाथरस हादसे में मृतकों के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद हाथरस पहुंचेंगे, जहां अन्य मृतकों के परिवारों की कुशलक्षेम जानेंगे।

वहीं हाथरस में पत्रकारों से भी वार्ता करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे तक राहुल गांधी का दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, 'यह दुखद घटना है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हाथरस जाएंगे और लोगों से मिलेंगे और पीड़ितों से बात करेंगे।

'धार्मिक आयोजन में मची थी भगदड़

आपको बता दें कि 2 जुलाई को हाथरस में आयोजित धार्मिक आयोजन में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई। जान गंनावे वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सत्संग स्वयंभू भगवान 'भोले बाबा' उर्फ ​​नारायण साकार हरि की ओर से आयोजित किया गया था।

अब तक 6 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार गुरुवार को कार्यक्रम की आयोजन समिति से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इंटरनल जांच रिपोर्ट में मैनेजमेंट और सुरक्षा प्रोटोकॉल में गंभीर लापरवाही का खुलासा हुआ है। वहीं आईजी शलभ माथुर के अनुसार मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+