VIDEO: पराठा खिला रही महिलाओं से बोलीं प्र‍ियंका गांधी-'मेरे भाई ने कहा है, मोटी हो रही हो, कम खाया करो'

लखनऊ, 23 अक्टूबर: कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को बाराबंकी में कांग्रेस की तीन प्रतिज्ञा यात्राओं को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान प्रियंका गांधी ने आगामी यूपी विधानसभा चुनावों के लिए कई घोषाणों का ऐलान किया। 'प्रतिज्ञा यात्रा' से पहले प्रियंका गांधी ने खेत में धान काट रही महिलाओं से बात की। इस दौरान प्रियंका ने महिलाओं से उनकी रोजमर्रा जिंदगी को लेकर कई जानकारियां लीं।

'मेरे भाई ने कहा है कि मोटी हो रही हो, कम खाओ...'

'मेरे भाई ने कहा है कि मोटी हो रही हो, कम खाओ...'

इस दौरान वह मौजूद महिलाओं ने प्रिंयका को अपने हाथों से गुड़ रोटी के साथ-साथ साग-रोटी भी खिलाई। महिलाओं ने प्रियंका को पराठा भी खिलाया। इस दौरान प्र‍ियंका गांधी ने भी कई महिलाओं को अपने हाथों से निवाला खि‍लाया। महिलाएं एक के बाद एक उन्‍हें अपने हाथों से कुछ न कुछ खिलाने की कोशि‍शों करती दिखीं। प्रियंका गांधी भी उन महिलाओं के गले लगाकर अपने हाथ से खाना खिलाया। इस दौरान उन्‍होंने कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर मुस्‍कान फैल गई।

महिला किसानों से मिलने की बताई वजह

महिला किसानों से मिलने की बताई वजह

प्रियंका गांधी को जब महिलाएं लगातार कुछ न कुछ खिला रही थीं तो उन्‍होंने कहा, 'मेरे भाई (राहुल गांधी) ने कहा है कि तुम मोटी हो रही हो रही हो, थोड़ा कम खाओ।' बस फिर क्‍या था, वहां मौजूद लोग हंस पड़े। इससे पहले जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि आखिर वह यहां क्‍यों पहुंची हैं तो उन्‍होंने कहा कि यह देखने आई हैं कि महिलाएं आखिर किस तरह काम करती हैं, वे अपनी बेटियों को कैसे बड़ा करती हैं और क्‍या वह उन्‍हें पढ़ाने-लिखाने में सक्षम हैं?

देखें वीडियो

खेत में धान काट रही महिलाओं ने प्रियंका को बताया कि धान की सही कीमत नहीं मिल रही है। 10 रुपये किलो धान बिक रहा है। एक महिला ने कहा कि सरकार रसोई गैस सिलिंडर तो देती है लेकिन गैस के दाम महंगे तो किस काम का। महिलाओं ने प्रियंका को बताया कि वह खेत में सुबह 4 से दोपहर 1 बजे तक काम करती हैं। इसके बाद खाना बनाकर 3 बजे वापस खेतों में काम करती है। एक महिला से उसकी उम्र पूछते हुए प्रियंका ने बताया कि वह भी 50 साल की हैं। प्रियंका ने महिलाओं से पूछा, 'चुनाव लड़ोगी?' प्रियंका ने महिलाओं को बताया कि कांग्रेस की सरकार आई तो 12 वीं पास छात्राओं को स्मार्टफोन मिलेगा और स्नातक छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+