कांग्रेस ने शुरू की 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी, यूपी की सभी कमेटियां भंग, देर रात जारी हुआ आदेश

विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उत्तर प्रदेश की सभी कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है। यह आदेश गुरुवर की देर रात पार्टी द्वारा जारी किया गया। बताया जा रहा है कि अब नए सिरे से कमेटी का गठन होगा।

कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन में किये जा रहे इस बदलाव को विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि पार्टी अभी से तैयारी में जुट गई है। वहीं बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी को हरियाणा और महाराष्ट्र में करारी हार का सामना करना पड़ा।

congress-dissolved-all-the-committees

ऐसे में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं वहां पर की गई गलतियों को पार्टी दोहराना नहीं चाहती है। वहीं बात करें उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की तो बीते कई सालों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा बताया गया कि विधानसभा 2027 चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी हाई कमान द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले काफी समय से कुछ नेता पार्टी में जिम्मेदार पदों पर जमे हुए हैं, लेकिन उनका कोई खास योगदान चुनाव में देखने को नहीं मिला। ऐसे में संगठन में बदलाव जरूरी था।

गुटबाजी को भी बताई जा रही है वजह
वहीं, अंदरखाने में यह भी चर्चा चल रही है कि पार्टी के अंदर पदाधिकारियों में गुटबाजी चल रही थी। इस बात की जानकारी होने के बाद कांग्रेस पार्टी हाई कमान द्वारा तत्काल रूप से फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया।

गुरुवार देर रात जारी हुए आदेश में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कमेटी, जिला, शहर और ब्लॉक कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की जाती है। यह आदेश पार्टी के महासचिव और संसद सदस्य केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+