वायरल बिकिनी तस्वीरों पर भड़कीं कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम, कहा-'एक्टिंग को राजनीति से ना जोड़ें...'
वायरल बिकिनी तस्वीरों पर भड़कीं कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम, कहा-'एक्टिंग को राजनीति से ना जोड़ें...'
लखनऊ, 15 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस ने एक्ट्रेस अर्चना गौतम को मेरठ में हस्तिनापुर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद ही अर्चना गौतम की एक्टिंग करियर और फोटोशूट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के मीडिया में हो रहे इस्तेमाल और वायरल किए जाने पर अब अभिनेत्री अर्चना गौतम ने चुप्पी तोड़ी है।

'मेरे प्रोफेशन को राजनीति से ना जोड़ें...'
हस्तिनापुर से कांग्रेस उम्मीदवार और एक्ट्रेस अर्चना गौतम अपनी वायरल बिकनी तस्वीरों पर भड़क गई हैं। अर्चना गौतम ने कहा,'' मैंने मिस बिकिनी 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मैं मिस उत्तर प्रदेश 2014 और मिस कॉस्मो वर्ल्ड 2018 थी। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि मेरे पेशे को मीडिया उद्योग में मेरे राजनीतिक करियर के साथ न मिलाएं।''
Recommended Video

2 महीने पहले ही कांग्रेस में शामिल हुई थीं अर्चना गौतम
अर्चना गौतम कांग्रेस पार्टी में दो महीने पहले ही शामिल हुई थी। अर्चना गौतम को पार्टी में शामिल होने के दो महीने के भीतर टिकट मिल गया। वह नवंबर 2021 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार (13 जनवरी) को 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और इस सूची में 50 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। जिसमें अर्चना गौतम का भी नाम है।

टिकट मिलने के बाद क्या बोलीं अर्चना गौतम
अर्चना गौतम ने शुक्रवार (14 जनवरी) को एएनआई से बात करते हुए बताया कि वह अगर हस्तिनापुर सीट जीतती हैं, तो मुख्य ध्यान विकास कार्यों पर होगा और पर्यटन को बढ़ावा देना होगा। अर्चना गौतम ने कहा, ''हस्तिनापुर एक पर्यटन स्थल है और यहां बहुत सारे प्राचीन मंदिर हैं लेकिन कनेक्टिविटी के कारण लोग यहां नहीं आ पा रहे हैं। अगर मैं जीत जाती हूं तो एक विधायक के रूप में सबसे पहले मैं यह करूंगी कि मैं कनेक्टिविटी के लिए एक बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन का निर्माण करूंगी..क्योंकि जब यहां पर्यटन बढ़ेगा तो लोगों को रोजगार मिलेगा।"

जीतने के बाद अर्चना गौतम क्या करेंगी?
अर्चना गौतम ने आगे कहा, "हर साल बाढ़ के कारण फसलों को नुकसान होता है इसलिए मैं उसके लिए काम करूंगी। मैं इस मामले को राज्य विधानसभा में ले जाऊंगी। यहां केवल एक चीनी मिल है और इससे किसानों को बहुत परेशानी होती है। इसलिए अपना समय बचाने के लिए मैं और चीनी मिलें खोलने का काम करूंगी।"

जानिए हस्तिनापुर विधानसभा सीट के बारे में?
हस्तिनापुर एक ऐतिहासिक भूमि है जो महाभारत काल की है। कहा जाता है कि महाभारत के समय हस्तिनापुर पांडवों की राजधानी थी। इतना ही नहीं हस्तिनापुर का राजनीतिक इतिहास भी है। कहा जाता है कि जिस पार्टी का उम्मीदवार हस्तिनापुर सीट जीतता है, वह राज्य में सरकार बनाती है। यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची में 50 उम्मीदवार महिलाएं हैं, जिनमें उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह भी शामिल हैं, शाहजहांपुर से कांग्रेस ने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन की अगुवाई करने वाली आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications