मिर्जापुर: राजीव गांधी की मूर्ति तोड़ने की घटना के बाद निशाने पर योगी राज

मिर्जापुर में राजीव गांदी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद कांग्रेसियों में उबाल है। यह मामला गरमाने लगा है और कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मिर्जापुर। मिर्जापुर के आवास विकास कालोनी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मूर्ति तोड़े जाने को बड़ा मुद्दा बनाने के लिए सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष समेत सांसद प्रमोद तिवारी, अजय राय, पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी, राजेश मिश्रा आदि बड़े नेताओं के आगमन के बाद भी कांग्रेसजनों की भीड़ नहीं जमा हो सकी। चार ब्‍लॉकों से ही कार्यकर्ता आ सके। पूर्व विधायक मडिहान ललितेश पति त्रिपाठी अपने क्षेत्र से कार्यकर्ता लेकर आये थे। भीड़ न होने पर टेंपो से पूरे नगर में राजबब्बर के आने की सूचना लोगों को दी गयी ताकि माहौल बन सके। टेंपो से प्रचार के बाद आसपास के लोग राजबब्बर का देखने पहुंचे।

सहारानपुर से मिर्जापुर तक मूर्ति तोड़ने के आरोप

सहारानपुर से मिर्जापुर तक मूर्ति तोड़ने के आरोप

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राजब्बर ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर तंज सकते हुए कहा कि सहारनपुर से मिर्जापुर तक केवल मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति तोड़कर कांग्रेस की विचारधारा को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। इसे कांग्रेसी सफल नहीं होने देंगे। वे नगर के आवास विकास कालोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में महात्मा गांधी की हत्या कर लोगों ने उनकी विचारधारा को समाप्त करने का प्रयास किए पर सफल नहीं हो पाए। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की भी उसी तरह हत्या कर दी गयी पर उनकी विचारधारा नहीं समाप्त हो पायी। कांग्रेस की विचारधारा कभी समाप्त नहीं होने वाली है। सूबे में जब से नयी सरकार बनी है तभी से सहारनपुर में अम्बेडकर व रविदास की मूर्ति तोड़ी गयी, अब मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा खण्डित कर दी गयी। इससे हम दुखी नहीं है बल्कि आक्रोशित है।

प्रमोद तिवारी ने मूर्ति लगवाने के लिए 10 लाख रुपया दिया

प्रमोद तिवारी ने मूर्ति लगवाने के लिए 10 लाख रुपया दिया

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि कुछ लोग देश को खण्डित करना चाहते है पर इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने राजीव गांधी की नयी मूर्ति के लिए सांसद निधि से दस लाख रुपये देने का ऐलान किए। कहा यह जिले का सबसे भव्य पार्क बनेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें सचेत हो जाए वर्ना कांग्रेसी पूरे देश में सरकार की छीछालेदर करने में कोई संकोच नहीं करेंगे।

शरारती तत्वों ने तोड़ी थी मूर्ति

शरारती तत्वों ने तोड़ी थी मूर्ति

शरारती तत्वों ने शनिवार की रात में मिर्जापुर नगर के आवास विकास कालोनी मे लगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ दी। रविवार की दोपहर में पंप आपरेटर के पहुंचकर घटना की जानकारी देने पर आस-पास के लोगों के साथ कांग्रेसी भी मौके पर पहुंच कर विरोध दर्ज कराए। कांग्रेसियों ने मूर्ति तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई और अविलंब प्रतिमा लगवाने की मांग की। कांग्रेसियों ने डीएम को भी पत्रक सौंपकर घटना की निंदा की और कार्रवाई की अपेक्षा की। डीएम ने 48 घंटे में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई और प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया है। कांग्रेसियों ने कहा कि समयावधि में कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+