भारत बंद: डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, सब इंस्पेक्टर को पकड़कर पीटा
बुलंदशहर। एससी/एसटी एक्ट में बदलाव किए जाने के बाद गुस्साए दलितों ने बुलंदशहर में हाईवे पर जाम लगाकर रोडवेज बसों पर पथराव और तोड़फोड़ की है। गुस्साए लोगों को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अति संवेदलनशील इलाकों में भारी पुलिस बल व पीएसी को तैनात कर दिया गया है। बता दें कि औरंगाबाद थानाक्षेत्र के गांव जाड़ौल में डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पहुंचे खानुपर थानाध्यक्ष को भीड़ ने जमकर पीटा है।

प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव
एससी/एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बदलाव के फैसले के विरोध में दलितों ने भारत बंद का आह्वान किया था। जैसे-जैसे समय गुजरता गया, वैसे-वैसे दलितों का भी गुस्सा बढ़ता गया। गुस्साए दलित हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आये। गुस्साए लोगों ने जबरन दुकाने बंद कराने का प्रयास किया। दुकान बंद कराने का विरोध करने पर हाथापाई किये जाने की भी सूचना है। दलितों के उग्र होने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को रोकने का प्रयास किया। जिसके लेकर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच भी नोकझोंक हुई।

प्रदर्शनकारियों ने थानाध्यक्ष को पीटा
बुलंदशहर जिले के खानपुर, स्याना, गुलावठी, ककोड़, औरंगाबाद आदि में प्रदर्शन पथराव व जाम लगाए जाने की सूचना मिली है। गुलावठी में जहां गुस्साई दलित महिलाओं ने पुलिस के समाने ही एनएच 235 पर वाहनों के सामने लेटकर जाम लगा दिया। वहीं, औरंगाबाद थानाक्षेत्र के गांव जाड़ौल में दलितों ने पुलिस पर डा.भीमराव अम्बेड़कर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर जमकर बबाल मचाया। बबालियों को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे खानपुर थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मियों पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मियों को चोटे आई है। साथी पुलिसकर्मियों बल का प्रयोग कर थानाध्यक्ष को बामुश्किल भीड़ से बचाया।

गांवों में पुलिस बल तैनात
मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम स्याना ने गुस्साए लोगों को शीघ्र ही नई मूर्ति स्थापित कराने का आश्वासन दिया। मगर दलित समाज के लोग उग्र प्रदर्शन करने पर अडे रहे। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए संवेदन व अति संवेदनशील इलाकों पर भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया है। पुलिस की गाड़िया गांवों में भी गश्त कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications