PICs: मां के लिए अमेठी के ऐतिहासिक जमीन पर सामुदायिक दंगा-फसाद

सोमवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन का जुलूस निकला हुआ था, तभी कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा पर चप्पल फेंक दिया। इससे लोग भड़क उठे और देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

अमेठी। मलिक मोहम्मद जायसी की सरजमीं जायस कुछ हुड़दंगियों की अराजकता के चलते सुलग उठा। हुआ ये की दुर्गा प्रतिमा विसर्जित होने के लिए जा रही थी, तभी दूसरे पक्ष के हुड़दंगियों ने प्रतिमा पर चप्पल फेंक दिया। इससे बाद बढ़ गई, जैसे-तैसे प्रशासन ने दोनों पक्ष के लोगों को बैठाकर मामला निपटाना शुरु किया लेकिन बवाल बढ़ता चला गया। जानकारी के मुताबिक जायस कोतवाली अंतर्गत कंचाना मोहल्ले में सोमवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन का जुलूस निकला हुआ था, तभी कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा पर चप्पल फेंक दिया। इससे लोग भड़क उठे और देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस बीच गुस्साए लोगों ने मस्जिद को निशाना बना दिया और गेट आदि तोड़ दिए। खैर तब तक प्रशासन की ओर से एएसपी बीसी दुबे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्ष को बैठाकर सुलह-समझौते की बात शुरू की।

Communal violence in Amethi during Religious work
Communal violence in Amethi during Religious work

जवाब में मस्जिद पर पथराव

अभी प्रशासनिक अधिकारी मामले को रोक पाते की एक ओर अधिकारी बैठक कर रहे थे तो दूसरी ओर दूसरे पक्ष के लोग फिर से बाहर निकले और अब मस्जिद पर हुए पथराव को देख ये सभी दुबारा उग्र हो गए। इसमें कई एक घायल हो गए और कई गाड़ियां बवाल की भेंट चढ़ गई।

Communal violence in Amethi during Religious work
Communal violence in Amethi during Religious work

राजनीतिक लग रहा है मामला

फिलहाल इस मामले में एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि स्थित सामान्य है, कई थानों की फोर्स और पीएसी को सुरक्षा की दृष्टि से लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्या मामला राजनीतिक नजर आ रहा है, जल्द ही दोषी पुलिस भी गिरफ्त में होंगे।

Communal violence in Amethi during Religious work
Communal violence in Amethi during Religious work
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+