संभल: अराजक तत्व ने धार्मिक ग्रंथ में लगाई आग, अफवाह से बंद हुए बाजार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी हालांकि हालात वक्त रहते संभाल लिए गए।

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में उस वक्त विवादास्पद स्थित पैदा हो गई जब एक धार्मिक स्थल में पहुँचकर अराजकतत्व ने धार्मिक ग्रंथ में आग लगा दी। इतना ही नहीं अराजक शख्स ने धार्मिक स्थल के अंदर गुटखे की पीक से गन्दगी कर दी।

बंद हो गए बाजार

बंद हो गए बाजार

लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने पहुँचकर आग को बुझाया। शहर भर में अफवाह फैल गयी। जिसके बाद बाजार बन्द हो गया। सूचना के बाद अधिकारियो के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पंहुचा।

लोगों ने दी पुलिस को सूचना

लोगों ने दी पुलिस को सूचना

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3. 30 बजे किसी अराजकतत्व ने पहुँचकर धार्मिक स्थल में अलमारी में रखी धार्मिक ग्रंथ में आग लगा दी। जिसके बाद आधे से ज्यादा धार्मिक ग्रंथ का हिस्सा जल गया। धार्मिक स्थल के निकट बर्तन की दुकान पर रहने वाले एक मजदूर ने धार्मिक स्थल के अंदर आग जलते देखी तो लोगों को सूचना दी।

शांति बनाए रखने की अपील

शांति बनाए रखने की अपील

जिसके बाद शहर के लोग धार्मिक स्थल में पहुँचे तो धार्मिक ग्रंथ आधे से ज्यादा जल चुकी थी। धार्मिक स्थल के केयरटेकर ने स्थानीय लोगों के साथ पहुँचकर अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर में अफवाह के बाद मामला गर्म हुआ तो एसपी रवि शंकर छवि, एसडीएम रशीद अली भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। दुकानदारों को समझा बुझाकर बाजार खुलवाया और शांति बनाये रखने की अपील की।

शहर में फैली अफवाह बाजार बन्द, दोनों समुदायों ने मिलकर खुलवाया बाजार

शहर में फैली अफवाह बाजार बन्द, दोनों समुदायों ने मिलकर खुलवाया बाजार

धार्मिक ग्रंथ जलाये जाने के बाद शहरभर में अफवाह फैल गयी। शहर के बाजार बन्द हो गए। व्यापार संगटन के नेता और धार्मिक स्थल के केयर टेकर दोनों ने मिलकर शहर का बाजार खुलवाया। उन्होंने लोगों से कहा कि डरें नहीं और दुकान खोले। आश्वासन दिया गया कि अराजकता करने वाले के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+