कमांडेंट मनीष दुबे: सस्पेंड होते ही से छिन जाएंगी ये 11 सुविधाएं, कई चीजों पर लगेगी पाबंदी

Commandant Manish Dubey: एसडीएम ज्योति मौर्य के मामले में कमांडेंट मनीष दुबे का सस्पेंड होना तय माना जा रहा है। ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य की शिकायत के बाद कमांडेंट मनीष दुबे पर और भी कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। योगी सरकार की हरी झंडी मिलते ही कमांडेंट मनीष दुबे सस्पेंड हो जाएंगे। अगर मनीष दुबे सस्पेंड होते हैं तो उनसे 11 सुविधाएं छिन ली जाएंगी। चलिए जानतें हैं कौन सी हैं वे 11 सुविधाएं जिनसे मनीष दुबे हो जाएंगे वंचित।

मनीष दुबे इन 11 सुविधाओं से हो जाएंगे वंचित
कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) मुख्यालय से बाहर पूर्वानुमति के नहीं जा सकते हैं। शहर छोड़ने से पहले या देश छोड़ने से पहले अनुमति लेनी होगी। यदि आवास किराया मुक्त था तो निलंबन की अवधि में किराया देना होगा, हालांकि आवास उनसे नहीं छीना जाएगा। इस दौरान मनीष दुबे पदोन्नति नहीं पा सकेंगे। वार्षिक वेतन में कोई वृद्धि नहीं होगी। इस दौरान कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) कोई व्यापार या पेशा नहीं कर पाएंगे। इस दौरान मनीष दुबे को प्रशिक्षण में नहीं भेजा जाएगा। रेजिडेंसियल कार्ड पास की सुविधा भी नहीं ले पाएंगे मनीष दुबे। यात्रा पास निलंबित किया जाएगा। यात्रा भत्ता सीमित दायरे में होगी। नई पेंशन योजना के तहत अंशदान की कटौती नहीं होगी।

Commandant Manish Dubey News Today News Today

क्यों चर्चा और विवादों में हैं कमांडेंट मनीष दुबे
बता दें कि कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ तथाकथित अवैध रिश्ते के चलते चर्चा में हैं। एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने कमांडेंट मनीष दुबे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आलोक मौर्य के मुताबिक मनीष दुबे और ज्योति मौर्य 2020 के बाद से आपस में संपर्क में आए। फिर 2022 में उन्होंने एक होटल में दोनों को अवैध संबंध बनाते पकड़ा था।

आलोक मौर्य ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति मौर्य को पढ़ाने के लिए कर्ज लिए और फिर पीसीएस की तैयारी करवाने के लिए प्रयागराज भेजा। जहां उन्होंने 2016 में अच्छी तैयारी की और 16वीं रैंक पाईं। फिर नौकरी लगने के 4 साल तक सबकुछ सही रहा लेकिन 2020 के बाद स्थिति बिगड़ने लगी। ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) के स्वभाव में बदलाव आने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+