Manish Dubey: जब 12 होमगार्डों को एक साथ बर्खास्त कर दिया था मनीष दुबे ने, विभाग में मच गया था हड़कंप

Commandant Manish Dubey: एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य की शिकायत के बाद कमांडेंट मनीष दुबे लगातार मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं। उनके ऊपर सस्पेंशन की तलवार लटक रही है। होमगार्ड डीजी ने मनीष दुबे को सस्पेंड करने के लिए शासन के पास संस्तुति भेज दी है। दो से तीन दिन के भीतर कमांडेंट मनीष दुबे पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। वहीं इस बीच मनीष दुबे के बारे में रोज कोई न कोई नए खुलासे हो रहे हैं। इस बार हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं।

12 होमगार्ड को एक साथ सस्पेंड कर दिया था मनीष दुबे ने
दरअसल, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मनीष दुबे का अपने विभाग में दबदबा था। उनके बारे में कहा जाता है कि वह तानाशाही के साथ काम करते थे। जूनियर अधिकारी डर से कुछ नहीं बोलते थे। सबसे चौंकाने वाली यह बात सामने आई है कमांडेंट मनीष दुबे ने एक साथ 12 होमगार्डों को सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया था। दरअसल, अमरोहा जिले में काम करने वाले 12 होमगार्ड ने उस समय होमगार्ड एसोसिएशन ज्वॉइन कर ली थी और यह खबर अखबार में छप गई थी। फिर क्या था होमगार्ड कमांडेंट गुस्सा से आगबबूला हो गए और सभी 12 होमगार्डों को एक साथ बर्खास्त कर दिया था।

Commandant-manish-dubey

कौन हैं कमांडेंट मनीष दुबे (Who is Commandant Manish Dubey)
एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद कमांडेंट मनीष दुबे चर्चा में आ गए। आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी पर कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। बता दें कि आलोक मौर्य 4th ग्रेड कर्मचारी हैं। कमांडेंट मनीष दुबे ने 2016 में पीसीएस की परीक्षा पास की थी। इसके बाद 2017 में अमरोहा में उन्हें जिला कमांडेंट की पोस्टिंग मिली। फिर 30 जून 2022 को उनकी पोस्टिंग सोनभद्र जिले में की गई थी लेकिन यहां उनका ट्रांसफर कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद 28 जुलाई 2022 को गाजियाबाज में होमगार्ड कमांडेंट बनाकर भेजा गया। लेकिन ज्योति मौर्या वाला विवाद सामने आने के बाद उन्हें गाजियाबाद से महोबा ट्रांसफर कर दिया गया।

सस्पेंड होने के बाद क्या होगा मनीष दुबे का
सस्पेंड होने के बाद कमांडेंट मनीष दुबे की गहनता से जांच की जाएगी। इसके बाद अगर वह गंभीर मामलों में दोषी पाए जाते हैं तो कठोर कार्रवाई की जा सकती है। यहां तक कि वह अपनी नौकरी भी गंवा सकते हैं। सैलरी सीधी आधी हो जाएगी। कई सुविधाएं रोक दी जाएंगी। वहीं आगे भविष्य में प्रमोशन में दिक्कत हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+