Manish Dubey Rank: UPPSC परीक्षा में कमांडेट मनीष दुबे की रैंक क्या थी? कब हुई थी ज्वॉइनिंग

Commandant Manish Dubey Rank:एसडीएम ज्योति मौर्य के कथित प्रेमी कमांडेंट मनीष दुबे काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। सोशल मीडिया में उनके बारे में लोग खूब सर्च कर रहे हैं। कोई उनकी फैमिली के बारे में तो कोई नौकरी के बारे में सर्च कर रहे हैं। कई लोग उनक पढ़ाई से लेकर उनकी रैंक के बारे में चर्चा कर रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको उनकी UPPSC परीक्षा में आई रैंक के बारे में बताएंगे। हम बताएंगे कि मनीष दुबे की UPPSC परीक्षा में कितनी रैंक आई थी।

UPPSC परीक्षा में कमांडेंट मनीष दुबे की रैंक कितनी थी (Commandant Manish Dubey Rank)
बता दें कि 2015 की UPPSC परीक्षा में कमांडेंट मनीष दुबे की जेनेरल कैटेगरी से 42 रैंक आई थी। इसके बाद उन्हें जिला कमांडेंट के रूप में 27 जून 2016 में नियुक्ति मिली। वह 2 साल के लिए प्रोबेशन पीरियड में भेजे गए जो कि 30 जून 2018 को पूरी हुई। प्रोबेशन के दौरान उनकी सेवा 23 अगस्त 2017 को अमरोहा जिले में लगी। फिर 30 जून 2022 को उनकी पोस्टिंग सोनभद्र जिले में की गई थी लेकिन यहां उनका ट्रांसफर रद्द कर दिया गया। इसके बाद 28 जुलाई 2022 को गाजियाबाज में होमगार्ड कमांडेंट बनाकर भेजा गया। लेकिन ज्योति मौर्या वाला विवाद सामने आने के बाद उन्हें गाजियाबाद से महोबा ट्रांसफर कर दिया गया।

Commandant Manish Dubey Rank UPPSC PCS

मनीष दुबे का परिवार
कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम मनोज कुमार दुबे है। उनकी माता के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस नौकरी में आने से पहले मनीष दुबे सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। कमांडेंट मनीष दुबे की शादी अलीगंज के निकट आर्य समाज मंदिर में हुई थी। उन्होंने पहले भी प्रेम विवाह ही किया था। उस दौरान उनके साथ दो गवाह भी मौजूद थे। हालांकि, इसके बाद जब एसडीएम ज्योति मौर्य से उनका नाम जुड़ा तब वह विवादों में आ गए। फिर सोशल मीडिया में उनके बारे में खूब चर्चा होने लगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+