VIDEO: यूपी के सरकारी स्कूल में बच्चों का हुआ कोबरा से सामना
हरदोई के एक सरकारी स्कूल में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब कहीं से अचानक एक कोबरा आ धमका।
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई के सांडी कस्बे में गर्मी की छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल खुला तो कोबरा निकल पड़ा। बच्चे कोबरा देख दहशत में आ गए औऱ स्कूल छोड़कर बाहर भागे। स्कूल की हेडमास्टर भी घबरा गईं। बाद में गांव के युवकों ने कोबरा को मार दिया, इसके बाद भी बच्चे क्लास में जाने से डर रहे हैं।

जूनियर हाईस्कूल में सांप निकलने की खबर पर वहां हुजूम लग गया। कुछ युवकों ने सांप को किसी तरह क्लास रूम से बाहर निकाला। आखिर में सांप को पीटकर मार डाला गया। सांप की दहशत से भागे बच्चों में उसका खौफ बैठ गया है।
स्कूल की हेडमास्टर नीशीरानी ने बताया के बच्चों को सकुशल स्कूल से बाहर निकाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक स्कूल बंद रहा, इसीलिए सांप आ गया, साफ-सफाई कराई जाएगी जिसके बाद पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications