बिजनौर में सीएम योगी की दहाड़- सपा, बसपा, कांग्रेस दंगे कराती थी, भाजपा ने हर नागरिक को सुरक्षा मुहैया कराई
Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में जनसभा की। बिजनौर के धामपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर सीएम योगी ने नगीना के वोटरों को साधने की कोशिश की। इस जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

इसके साथ ही सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस दंगा करती थी और उत्तर प्रदेश में अब कोई दंगा नहीं हो रहा, हमारी भाजपा सरकार ने बेटी- व्यापारी हर नागरिक को सुरक्षा मुहैया कराई है। 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हित के लिए किए गए कार्यों का पूरी दुनिया में डंका बजा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के आरोपाें का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा भाजपा ने कभी जातिवाद की बात नहीं की, हम संप्रदायवाद की बात नहीं करते, हम तुष्टिकरण की बात नहीं करते, हम लोग तो जनता को जनार्धन मानकर उसकी पूजा करते हैं।
सीएम मोदी ने कहा बेटी हो या व्यापारी, अन्नादाता किसान हों या हमारी बहन-बेटियां, इन सभी को सुरक्षा की गारंटी देने के लिए भाजपा आई है। सीएम योगी ने कहा आपके एक वोट ने देश की तस्वीर बदली है।
बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम बनने के 7 साल बाद आज बिजनौर के चांदपुर पहुंचे थे। यहां पर हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। सीएम योगी ने बताया बिट्रेन के न्यूज पेपर में एक रिपोर्ट छापी जिसमें लिखा गया पाकिस्तान में 30 आतंकी मारे गए। आज भाजपा का स्थापना दिवस भी है, जिसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता बधाई के पात्र है।
#WATCH नगीना, बिजनौर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमने(भाजपा) जातिवाद की बात नहीं की, हम संप्रदायवाद की बात नहीं करते, हम तुष्टिकरण की बात नहीं करते, हम लोग तो जनता को जनार्धन मानकर उसकी पूजा करते हैं... बेटी हो या व्यापारी,… pic.twitter.com/pHKNyyQtLr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2024












Click it and Unblock the Notifications