UP को तीन डिविजन में बांटकर जनता का मूड भांपने में जुटे CM योगी, दोनों डिप्टी CM को भी पकड़ाया टास्क

लखनऊ, 06 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के लिए 2024 का आम चुनाव बेहद अहम होना वाला है। बीजेपी लगातार दो बार केंद्र में सरकार बना चुकी है और अबकी बार हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है। बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के इस मिशन को पूरा करने में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। दरअसल पिछले दो महीनों में मंत्रियों के 18 समूहों द्वारा दो-दो मंडलों का निरीक्षण करने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी सभी 18 संभागों का दौरा कर 2024 के लिए फीडबैक एकत्र करेंगे।

योगी-केशव और ब्रजेश पाठक को 6 मंडलों की कमान

योगी-केशव और ब्रजेश पाठक को 6 मंडलों की कमान

दरअसल तीनों नेताओं में से प्रत्येक नेता को छह मंडलों का दौरा करना होगा और लगभग 25 जिलों को कवर करेगा। यहां पर वो सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे, योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे और लोगों के साथ बातचीत करे फीडबैक जुटाएंगे। इन फीडबैक का महत्व इस लिए भी बढ़ गया है कि क्योंकि 2024 में बीजेपी यूपी में 75 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पार्टी का भी मानना है कि इस लक्ष्य को पाना है तो जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं से अवगत होना पड़ेगा।

2024 से पहले जनता का मूड भांपने में जुटी बीजेपी

2024 से पहले जनता का मूड भांपने में जुटी बीजेपी

दरअसल इससे पहले एक मंत्री और एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार के साथ) और एक अन्य राज्य मंत्री के नेतृत्व में 18 जीओएम ने दो-दो डिवीजनों का दौरा किया है और उन्हें तीसरी बार अलग लअग मंडल सौंपे गए हैं। दौरे इसी महीने होने हैं। सरकार से जुड़े सूत्रों की माने तो इस कवायद के पीछे की मंशा यह सुनिश्चित करना था कि सभी मंत्री 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कम से कम एक बार 18 मंडलों में से प्रत्येक का दौरा करें।

पश्चिमी यूपी का कमांड योगी के हाथ में

पश्चिमी यूपी का कमांड योगी के हाथ में

सीएम और डिप्टी सीएम के बीच डिवीजनों का तीन भागों में विभाजित किया गया है। उनमें से प्रत्येक परियोजनाओं, योजनाओं, बुनियादी ढांचे, कानून व्यवस्था आदि की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करने के लिए 25 जिलों का निरीक्षण करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़ और वाराणसी संभागों की समीक्षा करेंगे। वह सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, संभल, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़, बलिया और मऊ को कवर करेंगे।

ब्रजेश पाठक को गोरखपुर-लखनऊ की भी जिम्मेदारी

ब्रजेश पाठक को गोरखपुर-लखनऊ की भी जिम्मेदारी

सरकार से जुड़े एक आला अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मंडल का दौरा करने से, सरकारों को इस बात की सही प्रतिक्रिया होगी कि उसकी योजनाएं कैसे काम कर रही हैं, लोगों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्या उचित कार्रवाई की जा सकती है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन, आगरा, बरेली और लखनऊ संभाग सौंपा गया है जबकि केशव प्रसाद मौर्य कानपुर, झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और अयोध्या संभागों का दौरा करेंगे।

मंत्रियों के प्रभार में भी तीसरी बार फेरबदल

मंत्रियों के प्रभार में भी तीसरी बार फेरबदल

इससे पहले सीएम योगीआदित्यनाथ ने तीसरी बार अपने कैबिनेट मंत्रियों के मंडल प्रभार में बदलाव किया था। सरकार योजनाओं को क्रियान्वयन का अध्ययन करने और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करने के लिए सभी 19 संभागों में मंत्रियों को भेजा जाएगा। राज्य सरकार ने इस महीने के अंत में होने वाली इन यात्राओं के तीसरे दौर के कार्यक्रम को अंतिम रूप देकर सभी को जिम्मेदारियां पकड़ा दी हैं। दरअसल योगी ने 100 दिन के भीतर तीसरी बार मंत्रियों के कामकाज में फेरबदल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+