'जो काम मुस्लिम लीग ने भारत में किया, वो अब सपा कर रही', अलीगढ़ में गरजे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अलीगढ़ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने देश में विभाजनकारी ताकतों की आलोचना की और कहा कि वर्षों पहले देश की आजादी के बाद अलीगढ़ में ही मुस्लिम लीग की स्थापना हुई थी, जिसने देश का बांटने का काम किया। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि जो काम मुस्लिम लीग कर रही थी, देश में वही अब समाजवादी पार्टी के नेता कर रहे हैं।

सीएम योगी ने शनिवार को अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। मंच से सपा को निशाने पर लेते हुए करते हुए कहा कि 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश याद कीजिए जहां दंगे होते थे, कर्फ्यू लगता था, और बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय गरीबों के हक छीनने का काम किया जाता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक बार फिर से नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
सीएम योगी ने मंच से कहा, "मुस्लिम लीग की स्थापना पाकिस्तान में नहीं, अलीगढ़ में हुई थी। समाज को बांटने का काम जो मुस्लिम लीग ने किया, वह ही सपा कर रही है। इनके मंसूबों को सफल नहीं होने देना है। 2017 के पहले के यूपी में दंगा होता था, विकास के कार्य ठप पड़े थे। आज आप जो नए भारत देख रहे हैं, आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, नक्सलवाद अंतिम सांस गिन रहा है। यह नया भारत है, हाईवे, रेलवे, मेट्रो यहां बन रहा है। कुछ ही दिनों के अंदर इस क्षेत्र की वेल्यू दिल्ली से ज्यादा होने वाली है।"

Click it and Unblock the Notifications