दंगाई कीड़ों को हम ठीक ढंग से ठिकाने लगाते हैं: सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम प्रदेश में अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं देंगे, बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं देंगे। हम दंगा नहीं कराते बल्कि प्रदेश को दंगा से मुक्त कराते हैं। साथ ही जो दंगाई कीड़े हैं उन्हें ठीक ढंग से उसे ठिकाने भी लगाते हैं। ये दंगा हमारी प्रवृत्ति नहीं है, हम लोग दंगाइयों को सही राह दिखा देते हैं, हम कहते हैं कि जो कानून को हाथ में लेगा, कानून उसको छोड़ेगा नहीं।
योगी ने कहा कि यूपी अपने विकास के अभियान को और जनता जनार्दन की भावनाओं के अनुरूप इसी गति से आगे बढ़ेगा। प्रदेश के हित में शासन और प्रशासन काम कर रहा है। कोई भी पुलिस पर गोली चलाएगा, बेटी और व्यापारी को डराएगा तो जो भी रास्ते होंगे उसे अपनाया जाएगा।

मैं इस बात को कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सर्पलस स्टेट है, एक समय था जब यूपी के पास वेतन देने के लिए पैसा नहीं था, कोई बड़ा बैंक यूपी को पैसा देने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन आज मुझे कोई बड़ा प्रोजेक्ट करना हो तो दुनिया का कोई बैंक नहीं है जो लाइन में लगकर यह ना कहे कि हम इस प्रोजेक्ट को फाइनेंस करना चाहते हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी परिवर्तन दिखाई देता है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश की जनता को भी इसका श्रेय देना चाहिए जिसने मोदी जी पर बार-बार भरोसा किया। उत्तर प्रदेश ने देश और दुनिया की धारणा को बदली है।
वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं और यूपी का अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन होने वाला है। अबतक के जो रुझान हैं आंध्र में, तमिलनाडु, केरल में जहां पर भाजपा पीछे थी, वहां पर भाजपा अच्छी सीट पाएगी। कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र में भाजपा अच्छी सीट पाएगी। इन तीनों ही राज्यों में रुझान काफी अच्छे देखने को मिले हैं, लिहाजा इस बार हम 400 पार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications