समाजवादी पार्टी पर सीएम योगी का बड़ा हमला, बोले- सपा दलित विरोधी है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग तो आपके जनपद का भी नाम मिटा देना चाहते थे। उन्होंने जितने भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर कन्नौज में मेडिकल कॉलेज था,लेकिन उसे हटा दिया। लेकिन हमने उसे फिर से जोड़ दिया। हमने कहा कि बाबा साहब भारत के संविधान के शिल्पी थे, उनके नाम पर कोई समझौता नहीं हो सकता है।

पा दलित विरोधी है, उन्होंने भले ही नाम मिटाया होगा, हम फिर से वहां के मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहब के नाम पर नामकरण करेंगे। ये वही समजवादी पार्टी है जिसने गेस्ट हाउस कांड कराया था। दलित महापुरुषों के नाम पर बने हुए स्मारकों को वहां से हटाने के लिए उस समय आह्वान किया था। आज डबल इंजन की सरकार बाबा साहब के नाम पर पंच तीर्थ का निर्माण कर रही है। बाबा साहब के नाम पर देश के अंदर 4 करोड़ गरीबों को फ्री में आवास देती है। पहले गरीब को आवास दे दिया,उसके बाद भगवान के मंदिर का निर्माण कराया गया।

cm yogi

आज केवल मकान ही नहीं मिल रहा है। उसके साथ आयुष्मान भारत का कार्ड मिल रहा है, राशन कार्ड भी मिल रहा है, उज्जवला योजना का भी कार्ड मिल रहा है, बिजली कनेक्शन फ्री में मिल रहा है। निजी नलकूपों को फ्री में बिजली दी जा रही है। एक साथ इतने सारे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। डबल इंज की सरकार ने तय किया है कि हर परिवार को फैमिली आई कार्ड दिया जाएगा।

इसका मतलब जिस परिवार को जो सुविधा प्राप्त नहीं हुई और वह उसके लिए पात्र है उसे उस योजना का लाभ दिया जाएगा। हमने पीएम आवास के साथ सीएम आवास योजना चलाई। युवाओं के लिए टैबलेट और स्मार्टफोन दिया जा रहा है। हम हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+