कहीं पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान कहता है हमने नहीं किया: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर अगर कोई पटाखा फूटता है कि पाकिस्तान बोलता है कि हमारा हाथ नहीं है। पहले पाकिस्तान सीना तानकर बोलता था। उसे मालूम है कि भारत के अंदर जो सरकार है, वो पाकिस्तान के अंदर घुसकर उनका काम तमाम कर देगी। कश्मीर की समस्या को प्रधानमंत्री ने धारा 370 को खत्म करके कर दिया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो काम 1952 से लेकर 2014 तक नहीं हो पाया उसे मोदी जी ने एक झटके में 370 को खत्म करके आतंकवाद की ताबूत में अंतिम कील ठोकने का काम किया। क्या कोई और यह काम कर पाता। तीन तलाक के खिलाफ कानून लाने की बात हो या फिर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ के निर्माण की बात हो ये सभी काम मोदी जी ने किए हैं।

मेट्रो, आईआईटी, एम्स, आईआईएम, हर घर नल की योजना सहित तमाम योजनाएं चल रही है। भारत के अंदर 4 वर्ष से 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन पा रहे हैं और अगले पांच वर्ष तक पाते रहेंगे। यह योजना दुनिया के भीतर कहीं भी नहीं है। देश में 12 करोड़ किसानों को पीएम किसान निधी का लाभ मिल रहा है। यह योजनाएं दुनिया में कहीं नही है। सिर्फ भारत के अंदर हैं। 12 करोड़ घरों में शौचालय बने हैं, 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर मिले हैं। स्टार्टअप, स्टैंड अप योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना तो ओडीओपी योजना ने एक नई क्रांति की है। पहले चार करोड़ गरीबों को सिर ढकने के लिए पीएम आवास योजना का लाभ दिया गया और इसके बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ।












Click it and Unblock the Notifications