दिल्ली से अमरोहा की दूरी अब दो घंटे में तय होती है: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। जबकि केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अनवरत विकास हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दो घंटे में दिल्ली से अमरोहा की दूरी तय हो सकती है, यह इंफ्रास्ट्रक्चर का बदलाव हुआ है। आज देश के भीतर 10 वर्ष में वर्ल्ड क्लास इंस्टिट्यूशन बने हैं। अमरोहा में आपके सांसद ने दिल्ली से अमरोहा की दूरी को कम कर दिया है। 2019 में जब आप चूके तो यहां का सांसद भारत माता की जय कहने में संकोच कर रहा था। यही होता है जब आपका सही वोट सही हाथ में जाता है तो क्या होता है और गलत हाथों में जाता है तो क्या होता है।

cm yogi

मोदी जी का संकल्प है विकसित भारत। इस संकल्पना को साकार करने के लिए जरूरी है कि उत्तर प्रदेश विकसित हो। यह तभी हो सकता है जब केंद्र और प्रदेश दोनों में एक जैसी सरकार हो। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी होगी,उद्योग बढ़ेंगे, नए निवेश आएंगे, रोजगार का सृजन होगा। सीएम योगी ने कहा कि 31 मार्च को पीएम मोदी मेरठ में आ रहे हैं और एनडीए की सभा का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद हम लोग भी बड़ी-बड़ी सभाओं के लिए आएंगे। आज जो देश की आवाज बन चुकी है, फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। इससे सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। सुरक्षा का और भी बेहतर वातावरण देश में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+