भारत अब पिछलग्गू राष्ट्र नहीं बल्कि ग्लोबल पावर है: योगी आदित्यनाथ

यूपी के पीलीभीत में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 10 वर्ष में बदलते हुए भारत में जो कुछ भी हमने देखा है वो आपके एक वोट के चलते हो पाया है। आज बदलता हुआ भारत पिछलग्गू राष्ट्र नहीं बल्कि दुनिया की ग्लोबल पॉवर बन रहा है। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की कुटिल चालों से देश का विभाजन हुआ। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में करतारपुर कोरिडोर का निर्माण हो सका।

देश के अंदर गुरु गोविंद सिंह महाराज के चार-चार शहजादों ने भारत की संस्कृति की रक्षा के लिए अपने आपको बलिदान कर दिया था। लेकिन बाल दिवस किसी और ही दिन को मनाया जाता था। हम आभारी हैं पीएम मोदी ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित करके भारत माता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले गुरू गोविंद सिंह के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की।

yogi

आज पूरे देश के अंदर, हर ओर यह आयोजन होता आ रहा है। पीलीभीत अपनी कृषि के लिए जाना जाता है, इसके साथ ही अपनी कला के लिए जाना जाता है। यहां के गन्ना किसान अपनी मिठास को दुनियाभर में पहुंचाने का कार्य करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज यहां सुरक्षा भी है, समृद्धि भी है। आज यहां पर आजीविका है तो आस्था को सम्मान भी है। किसी ने सोचा था कि अयोध्या में राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण हो पाएगा।

अगर यह हो पाया है तो पीएम मोदी के नेतृत्व में हो पाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको एकजुट होकर भाजपा को वोट देना होगा। आपका वोट जब गलत हाथों में जाता था तो फिर भ्रष्टाचार में संलिप्त, सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली, आतंकियों को बिरयानी खिलाने वाली, देश के अंदर उपद्रव करने वाली सरकारें आती थीं। 2019 में देश के मतदाताओं ने अपने वोट की कीमत को समझा, मोदी जी के नतृत्व पर विश्वास जाहिर किया। यही वजह है कि भारत एक ग्लोबल पावर बन रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+