नए भारत में आस्था का भी सम्मान, युवाओं के लिए रोजगार का भी इंतजाम: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सबको इस बारे में देखना होगा, पिछले 10 सालों में हमने नए भारत का दर्शन किया है। इस नए भारत में हर नागरिक को सुरक्षा दी है और राष्ट्र को समृद्धि के नए सौपान तक पहुंचाने का संकल्प भी है। सीएम ने कहा कि इस नए भारत में युवाओं की आजीविका की भी व्यवस्था है तो भारत की आस्था का भी सम्मान है।
आस्था का सम्मान किस रूप में, काशी में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या धाम में राम लला का पुन: विराजमान होना, केदारपुरी और बद्रीनाथ धाम में पुनरुद्धार का काम संपन्न होना, महाकाल में महालोक की स्थापना होना, यह उस नए भारत की तस्वीर है, जिस नए भारत में हर युवा की आजीविका की गारंटी है और आपकी आस्था की भी गारंटी है, यही मोदी की गारंटी है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा मोदी की गारंटी पर पूरे उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत को भी यकीन है। पूरा भारत मजबूती के साथ पीएम मोदी के साथ जुड़ा है। इस संकल्प के साथ जुड़ते हुए उत्तर प्रदेश ने स्वयं को एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हमने स्केल और स्किल पर फोकस किया है। पीएम मोदी का मार्गदर्शन हमे प्राप्त हो रहा है। आपका सहयोग हमे मिलता रहा तो यह लक्ष्य निसंदेह सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब जानते हैं कि निवेश और औद्योगिक निवेश के बारे में भारतीय मंशा क्या कहती आई है। आचार्य कौटिल्य ने कहा था कि तीन तत्वों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पहली भूमि, दूसरी जनसंख्या और तीसरी पूंजी। मुझे कहते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि तीनों तत्व उत्तर प्रदेश में भरपूर मात्रा में उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications