देश को कुछ लोगों ने अपनी बपौती बनाकर रख दिया था: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में जिस रूप में पहचाना जा रहा है वह किसी से छिपा नहीं है। 2017 से पहले यूपी बीमारू राज्य में शामिल था। लेकिन आज यूपी बीमारू राज्य से बाहर आ गया है। देश के अंदर रेवेन्यू सर्पलस के साथ देश के नंबर-2 अर्थव्यवस्था के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। यह पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व के कारण संभव हो सका है।

2014 के पहले का भारत और 2014 के बाद का भारत अलग है। 2014 से पहले का भारत समस्याग्रस्त था, अविश्वास से भरा हुआ था। पूरी दुनिया के अंतर इस तरह का वातावरण था। उस वक्त भारत के बाहर जो लोग जाते थे उन्हें पहचान कासंकट था।

cm yogi

उस समय सरकारें आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी थीं। नौजवान हताश था, नौजवान आत्महत्या के लिए मजबूर था। व्यापारी असुरक्षित था, बेटियां असहाय थीं। उस वक्त देश ने मोदी जी को हाथोहाथ लिया। उस वक्त मोदी जी ने देश में नहीं बल्कि गुजरात में अपनी शानदार पारी को आगे बढ़ाया था। उस पारी को खेलते हुए उन्होंनेदेश के सामने कुछ मॉडल पेश किए। 10 वर्ष में हमें सुरक्षित भारत, दुनिया को नेतृत्व देने वाला भारत है।

दुनिया के अंदर सबसे अच्छे निवेश डेस्टिनेशन के तौर पर भारत है। इंफ्रास्ट्रक्चर के एक नए दौर में ले जाने वाला भारत है। युवाओं की आजीविका का भी प्रबंध है, आस्था का भी सम्मान इस नए भारत में है। इस नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हम सबको तय करना है, हमारी क्या भूमिका होगी। विकसित भारत तब होगा जब विकसित उत्तर प्रदेश होगा।

सीएम योगी ने कहा कि केवल सोच का अंतर है, उनको कर्फ्यू प्यारा था, हमे कर्फ्यू नहीं हमें जनता की खुशहाली पसंद है। उस कार्य को करने के लिए हम लोग आए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में सब कार्य देश में हो रहा है। गरीब कल्याणकारी योजना के बारे में कौन सोचता है। यूपी में 56 लाख गरीबों को घर मिला है। देश को कुछ लोगों ने अपनी बपौती बनाकर रख दिया था। इससे देश नहीं चलता है। हम लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ रह रहे हैं, उसके प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। गौतमबुद्धनगर जनपद सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाला जनपद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+