यह पहला लोकसभा चुनाव है जिसके नतीजे लोगों को पहले से पता हैं: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव चल रहा है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं, सातों चरण में चुनाव हैं लेकिन हम यहां आश्वस्त हैं।

राजस्थान में भी ऐसा ही माहौल है। पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक सबके मन में एक ही भाव है। आजादी के बाद पहला आम चुनाव है जिसके परिणाम के बारे में भी जनता पहले से ही अवगत है कि आएंगे तो मोदी ही। जनता इस बात के लिए आश्वस्त है।

yogi

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हम लोगों ने वृंदावन-मथुरा को होली के लिए रंगोत्सव के लिए चिन्हित किया। हमारा रंगोत्सव वहां होता है, आयोजन हर जगह होता है। होली के पहले इससे पहले वहां गाना गाया जाता था कि होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा।

इसका आश्रय था अयोध्या में प्रभु राम होली खेल रहे हैं। लोग इस गीत पर झूमते थे। लेकिन 500 वर्षों में किसी ने अयोध्या में राम लला को होली खेलते नहीं देखा। पहली बार राम लला ने होली खेली। पूरे भारत को नए भारत वर्ष का दर्शन कराया है। अगर अयोध्या में राम लला 500 वर्ष के बाद विराजमान हो सकते हैं तो कोई वजह नहीं है कि मोदी जी ने भारत को जो सम्मान, समृद्धि, सुरक्षा दी है, उसके बाद मैं विश्वास से कह सकता हूं कि आएंगे तो मोदी जी ही।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के भीतर भारत के पासपोर्ट की कीमत बढ़ी है। भारत का सम्मान बढ़ा है। बड़े गर्व के साथ लोग इस बात को यह मानते हैं कि भारत दुनिया का सिरमौर है। 2014 से पहले ऐसा नहीं था। पहले दुश्मन देश सीमाओं का अतिक्रम करती थीं, अब कोई सीमा का अतिक्रमण नहीं करता है। उन्हें पता है कि इसके क्या परिणाम होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+