कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- इन लोगों ने राम-कृष्ण के अस्तित्व को नकार दिया था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल अयोध्या में राम लला का मंदिर ही नहीं बना है, 4 करोड़ गरीबों का भी मकान बना है, 80 करोड़ गरीब फ्री में राशन का लाभ प्राप्त कर रहा है। 60 करोड़ गरीबों को पांच लाख रुपए की स्वास्थ्य बीमा मुफ्त में दिया जा रहा है। 10 करोड़ लोगों को उज्जवला स्कीम के तहत फ्री कनेक्शन दिया जा रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि आईआईटी, एम्स, मेडिकल कॉलेज सभी मोदी जी के नेतृत्व में बन रहे हैं। नई-नई ट्रेनों वंदे भारत,नमो भारत ट्रेन ये सभी तो मोदी जी के नेतृत्व में आ रहे हैं। आजीविका के साथ आस्था का भीसम्मान हो रहा है। कांग्रेस ने राम को नकार दिया था, उन्होंने कहा था कि राम हुए ही नहीं, कृष्ण हुए ही नहीं। हमारी आस्था पर कैसे ये लोग प्रहार करते थे। ये नकारते थे, हमारी आस्था पर प्रहार करते थे, राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते थे।

बेटियों और बहनों की इज्जत के साथ भी खिलवाड़ कराते थे। भ्रष्टाचार चरम पर था, अविश्वास का वातावरण था, उन स्थितियों में देश ने पीएम मोदी को नेतृत्व सौंपा था। जो परिवर्तन हुआ है, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है लेकिन इसका श्रेय जनता जनार्दन को जाता है।
यही वोट जब गलत पार्टी को जाता था तो देश में आतंकवाद पनपता था, कर्फ्यू लगता लगता था। लेकिन जब यह वोट सही जगह पर गया तो उत्तर प्रदेश में लोग दंगा करना ही भूल गए। सात वर्ष में वहां दंगा नहीं हुआ, कर्फ्ंयू नहीं लगा, लोग कर्फ्यू को भूल गए हैं। वहां धूम-धड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है।












Click it and Unblock the Notifications