देवरिया में सीएम योगी बोले- जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं, सपा ने तो राम भक्तों पर गोलियां चलाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेशुक्रवार को देवरिया और कुशीनगर में जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा अयोध्या में रामलला को विराजमान करने का काम पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है।
सीएम योगी ने कहा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस तो कहती थी कि राम हैं कि नहीं। उन्होंने कहा कांग्रेस के एक बुद्धि दाता कहते हैं कि भारत में राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए था और समाजवादी पार्टी के एक नेता कहते हैं कि राम मंदिर बेकार बना है।

सीएम योगी ने कहा भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के मार्गदर्शन में भगवान बुद्ध की यह पावन भूमि अपने पुरातन वैभव के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रही है। यहां की जनता-जनार्दन तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प के साथ जुड़कर भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा सपा ने तो राम भक्तों पर गोलियां चलाई। ऐसे लोगों को देश की जनता स्वीकार करेगी क्या?
उन्होंने कहा आजादी के अमृतकाल का ये पहला चुनाव है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर के बाद ये पहला लोकसभा चुनाव है। उन्होंने कहा अयोध्या में रामलला को विराजमान करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
सीएम योगी ने देवरिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा हम नए भारत में रह रहे हैं। नए भारत का नेतृत्व पीएम मोदी कर रहे हैं। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं।
सीएम योी ने कहा देवरिया में एक बड़े अधिकारी के बेटे को आपके बीच प्रत्याशी बनाकर भेजा है। याद करिए कांग्रेस के जमाने में आतंकवादी घटनाएं होती थी।












Click it and Unblock the Notifications