बिजनौर में सीएम योगी बोले- भाजपा ने करोड़ों को मुफ्त आवास दिया, अयोध्या में बनवाकर दिखाया राम मंदिर

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ हर दिन अलग-अलग शहरों में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। सीएम योगी ने मंगलवार को बिजनौर में रैली की और जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला।

इसके साथ ही दावा किया कि आज की तारीख में यूपी में बेटियां, व्‍यापारी सभी सुरक्षित हैं। उन्‍होंने कहा विपक्ष को अच्‍छाई से नफरत है। बिजनौर में आयोजित जनसभा में लोगों ने मोदी-योगी के जमकर नारे लगाए।

बिजनौर में दूसरी बार जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा भाजपा ने अयोध्‍या में रामलला को विराजमान करवाकर ऐतिहासिक काम किया है सीएम योगी ने कहा भाजपा ने देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त आवास की सुविधा दी तो अयोध्या में भगवान राम का मंदिर भी बनवा कर दिखाया है।

नहटौर में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आपने 2014 से पहले का भी भारत देखा था और अब का नया भारत भी आप देख रहे हैं। सीएम ने कहा 10 वर्षों में कोई देश किस कदर तेजी से विकास के पद पर अग्रसर हो सकता है, दुनिया में इसका उदाहरण भारत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+