ज्ञानवापी पर बोले सीएम योगी- मस्जिद में त्रिशूल क्या कर रहा? ऐतिहासिक गलती के समाधान के लिए आगे आएं मुस्लिम

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर विवाद जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस पर एक बड़ा बयान दिया, जिससे देश की सियासत गर्मा गई है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि अगर ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे, तो उस पर जरूर विवाद होगा।

न्यूज एजेंसी ANI के पॉडकास्ट में सीएम योगी ने कहा कि ज्ञानवापी में त्रिशूल है, आप बताइए मस्जिद में त्रिशूल क्या कर रहा है। वो ज्योतिर्लिंग है। वहां पर कई मूर्तियां हैं। उसकी दीवारों पर भी ऐसी कलाकृतियां बनी हैं, वो चिल्ला-चिल्ला कर क्या कह रही हैं?

Varanasi Gyanvapi case

सीएम योगी ने आगे कहा कि मैं मानता हूं कि मुस्लिम पक्ष को इसके लिए पहल करनी चाहिए। उनको कहना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है, उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो।

Recommended Video

    ज्ञानवापी सीएम योगी- मस्जिद में त्रिशूल क्या कर रहा? ऐतिहासिक गलती के समाधान के लिए आगे आएं मुस्लिम

    'देश संविधान से चलेगा'
    मुख्यमंत्री के मुताबिक ये देश संविधान से चलेगा, किसी के मत या मजहब से नहीं। मैं भी ईश्वर में आस्था रखता हूं, लेकिन पाखंड में विश्वास नहीं करता। अपने घर में अपने हिसाब से मत और मजहब चलाएं। उसे मस्जिद तक रखें। आप अपनी चीजों को किसी दूसरे पर नहीं थोप सकते हैं। अगर भारत में किसी को रहना है तो उसे देश को सर्वोपरि मानना होगा।

    बंगाल हिंसा पर कही ये बात
    सीएम योगी ने बंगाल हिंसा को लेकर भी ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते सवा छल साल से यूपी का सीएम हूं, इस दौरान यहां पर एक भी दंगा नहीं हुआ। पंचायत चुनाव हो, नगर निगम चुनाव हों या अन्य, कहीं पर कोई हिंसा नहीं हुई। एक बार आप बंगाल पर नजर डालिए। कुछ लोग देश को बंगाल बनाना चाहते हैं।

    सर्वे पर लगी है रोक
    आपको बता दें कि हिंदू पक्ष की मांग पर वाराणसी की अदालत ने ASI सर्वे की इजाजत दे दी थी। जिसके बाद आनन-फानन में मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सर्वोच्च अदालत ने सर्वे पर रोक लगा दी, साथ ही उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह दी। फिलहाल हाईकोर्ट में ये मामला विचारधीन है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+